Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसल्ट सीट के उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने ली...

सल्ट सीट के उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

देहरादून। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में विजयी भाजपा के महेश जीना ने विधानसभा सदस्य के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा में स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। यह सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से रिक्त हुई थी। महेश सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। भाजपा ने सल्ट से उन्हें प्रत्याशी बनाया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत व गणेश जोशी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments