Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधसाइबर ठग ने सेना के जवान के खाते से निकाले 57 हजार...

साइबर ठग ने सेना के जवान के खाते से निकाले 57 हजार रुपये

 देहरादून। योनो एप अपडेट करने के नाम पर साइबर ठग ने सेना के जवान के खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता जाधव चेतन ने बताया कि वह गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में तैनात है। उसका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में है। उन्होंने मोबाइल पर योनो एप डाउनलोड किया है, जो कि चल नहीं रहा था। चार सितंबर को उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाल उस पर फोन किया तो सामने वाले व्यक्ति ने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा और कहा कि अब एप सही चलने लगेगा। इसके बाद भी जब एप नहीं चला तो उन्होंने फिर बात की। तब शातिर ने एक लिंक भेज उस पर क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही जवान के खाते से 57 हजार रुपये उड़ गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments