देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) के सातवें दीक्षा समारोह को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने संबोधित कहा कि डिग्री धारकों के कंधों पर आज से अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश की विकास की जिम्मेदारी भी आ गई है। आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ओर बढ़ रही है।

