Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम जुटे नौकरशाही के पेंच कसने में अब ये अधिकारी हर महीने...

सीएम जुटे नौकरशाही के पेंच कसने में अब ये अधिकारी हर महीने जिलों का भ्रमण करेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिलों के दौरे के साथ नौकरशाही को भी चुस्त-दुरुस्त करने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गढ़वाल और कुमाऊं के मंडलायुक्त हर महीने में कम से कम एक बार सभी जिलों का भ्रमण करेंगे। जिलेवार योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रगति आख्या मुख्य सचिव को भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलों के भ्रमण की मुहिम अल्मोड़ा जिले से शुरू की थी। अब तक वह अल्मोड़ा समेत पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का दौरा कर चुके हैं। जिलेवार विकास कार्यों की समीक्षा कर जायजा लेने के साथ जन फीडबैक भी लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम व्यक्तियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत के साथ अधिकारियों के कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments