Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेंद्र का बड़प्पन,बंशी के बिगड़े बोल पर स्वयं माफी मांगी।

सीएम त्रिवेंद्र का बड़प्पन,बंशी के बिगड़े बोल पर स्वयं माफी मांगी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बिगड़े बोल पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मांगी माफ़ी, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

देहरादून । उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ता के मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी हो। जी हां मंगलवार को नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद सियासी हलकों में भूचाल आ गया हर जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान की कड़ी आलोचना होने लगी।

वही इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ट्वीट कर कहा है कि वह अत्यंत दुखी हैं ।

भगत के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आने लग गईं। मामला अभी-अभी स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में आया तो उन्होंने ट्वीट के जरिये बयान से हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर भगत के बयान पर दु:ख जताया और व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी।

मैं दु:खी हूं, क्षमा चाहता हूं, आपसे व्यक्तिगत बात करूंगा- सीएम

आदरणीय इंदिरा हृदयेश बहन जी, आज मैं अति दुखी हूं। महिलाएं हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हूं जो मेरी तरह दुखी हैं। मैं कल आपसे व्यक्तिगत बात करूंगा और पुन: क्षमा याचना करूंगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments