Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेंद्र के बाद उनकी पत्नी और बेटी भी संक्रमित,कई नेता से...

सीएम त्रिवेंद्र के बाद उनकी पत्नी और बेटी भी संक्रमित,कई नेता से लेकर अधिकारी आये थे सम्पर्क में 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बड़ी पुत्री कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पहले खुद के कोरोना संक्रमित हो जाने की जानकारी साझा की। देर शाम उनकी पत्नी और पुत्री की आरटीपीसआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास मे आइसोलेट हो गए हैं। कोविड गाइडलाइन के अनुसार वे अगले कई दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेशन में रहेंगे।कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अब वह 21 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर अन्य स्टाफ और सुरक्षा दल में शामिल लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर रसोई में कार्य करने वाले एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री ने कोविड जांच कराई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments