Tuesday, May 19, 2026
Homeदेहरादूनसीएम धामी ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, पर्वतीय क्षेत्रों...

सीएम धामी ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, पर्वतीय क्षेत्रों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। इन एम्बुलेंसों का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई ये एम्बुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी और संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा की स्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसी सेवाएं अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने आगामी हरिद्वार कुंभ और अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भी CSR के माध्यम से अतिरिक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन एम्बुलेंसों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और आवश्यक आपातकालीन उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही आगामी तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी बैंक की ओर से सुनिश्चित की जाएगी।

प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। भविष्य में इनका उपयोग राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments