Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनसीएम धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. जितेन ठाकुर को ‘साहित्य...

सीएम धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. जितेन ठाकुर को ‘साहित्य भूषण’ सम्मान

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह” में प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “साहित्य भूषण” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय एवं अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से नवाजा गया।

इसके अलावा साहित्य नारी वंदन सम्मान के तहत प्रो. दिवा भट्ट, उत्कृष्ट बाल साहित्य के लिए प्रो. दिनेश चमोला को सम्मानित किया गया। वहीं उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान और शीशपाल गुसाई को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कुमाऊंनी एवं गढ़वाली साहित्य के लिए तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट एवं गजेंद्र नौटियाल को भी सम्मानित किया गया। साथ ही “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें प्रदेश के महान साहित्यकारों को सम्मानित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि “साहित्य भूषण” से सम्मानित डॉ. जितेन ठाकुर न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments