Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने उत्तराखंड के सभी जनसंपर्क से जुड़े लोगों, पत्रकारों व मीडिया...

सीएम ने उत्तराखंड के सभी जनसंपर्क से जुड़े लोगों, पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी जनसंपर्क से जुड़े लोगों, पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण है उतनी ही चुनौती भरी भी है।

जनसंपर्क और मीडिया के साथी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। लोकतंत्र की मजबूती के प्रयासों के साथ ही कमजोर वर्ग की आवाज बन रहे पत्रकार साथियों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। राज्य में पूर्व में आई दैवीय आपदाओं की बात करें या फिर मौजूदा कोरोना महामारी के संकट की। हर मोर्चे पर जन संपर्क के लोगों, पत्रकारों व मीडिया बंधुओं ने जिस जिम्मेदारी के साथ जनता को सही सूचनाएं देने व आम जन को जागरूक करने का किया है, वह अत्यंत ही सराहनीय रहा। और मुझे यह कहते गर्व हो रहा है कि सारे लोग अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अनवरत रूप से निभा रहे हैं। एक बार फिर सभी लोगों को राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments