Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने किया कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण

सीएम ने किया कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्मिकों का उत्साह वर्धन करते हुए लोगों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रीकॉशन डोज लगाए। उन्होंने इस दौरान कोविड टीकाकरण के लिए आए कर्मचारियों एवं लोगों से बातचीत भी की। सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ ही कई अफसर भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments