Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

सीएम ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

देहरादून। शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को गांधी जयंती की बधाई देते हुए उनके मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी। उन्होंने जिस आजाद भारत का सपना देखा था, उसी सपने को पूरा करने के प्रति हम अग्रसर हैं।

जयंती पर किया याद

राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 151वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में उन्हें याद किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आयरेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, गरिमा मेहरा, दसौनी, ललित भद्री, राजेश चमोली, विकास नेगी, आदर्श सूद, सावित्री थापा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्‍मदिवस शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी एवं अन्‍य अधिकारियों ने गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पी विनय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

डोईवाला ब्‍लॉक व नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित हुए कार्यक्रम

डोईवाला विकासखंड व नगरपालिका क्षेत्र में गांधी जयंती पर फिजिकल डिस्टेंस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोईवाला विकासखंड में खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित अर्पित किए। डोईवाला कोतवाली, चीनी मिल, नगर पालिका, सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों में भी गांधी जयंती मनाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments