Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने दी अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्सों को हार्दिक बधाई...

सीएम ने दी अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्सों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्सों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों का अहम रोल होता है। आज सम्पूर्ण विश्व कोविड-19 की महामारी के दौर से गुजर रहा है। कोविड के दौरान नर्सों द्वारा जन सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री तीरथ ने राज्य की सभी नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जिस सेवा भाव एवं पूर्ण निष्ठा से हमारे राज्य की नर्सों द्वारा कार्य किया जा रहा है, यह वास्तव में सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह समय नर्सों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करने का है। कोविड ड्यूटी में लगे हमारे स्वास्थ्य कर्मी जिस मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, वे इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments