Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेटएप स्थापित करने के लिए...

सीएम ने प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेटएप स्थापित करने के लिए की 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ई-ऑफिस परियोजना के सुगम एक्सेस के लिए प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेटएप स्थापित करने के लिए 01 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में भवांसी-माण्डलू मोटर मार्ग से मसोगी-कूतली-अमाल्डू मोटर मार्ग तक मिसिंग मार्ग के निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1.47 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा विकासखण्ड में रा.इ.कॉ पुजारगांव धनारी से सिद्धेश्वर मंदिर होते हुए कुवा तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 29.48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments