Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा: यमकेश्वर डिग्री कॉलेज में तीन मई...

सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा: यमकेश्वर डिग्री कॉलेज में तीन मई को अपने गुरु की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी जानकारी। 

बुधवार को प्रधानमंत्री की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच दोगुनी की जाएगी। राज्य में आने वाले लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। सर्तकता के साथ सभी को एहतियात रखने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटी है। वहीं उन्होंने चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में बताया। 

मंत्री ने कहा कि  चारधाम रुट पर स्वास्थ्य सेवाएं चाक चौबंद रहेंगी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर धन सिंह रावत ने बताया कि यमकेश्वर में डिग्री कॉलेज में अपने गुरु की प्रतिमा का अनावरण वह करेंगे। यह एक भव्य कार्यक्रम होगा। तैयारियों का जायजा लिया जा रहा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments