Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत के ओएसडी ऊर्बा दत्त भट्ट की पत्नी की कोरोना से...

सीएम रावत के ओएसडी ऊर्बा दत्त भट्ट की पत्नी की कोरोना से मौत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) ऊर्बा दत्त भट्ट कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी । जिससे कल  रात उनकी पत्नी की मौत  हो गई। दोनों इलाज के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

ऊर्बा दत्त भट्ट ने उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की । उन्होंने बताया कि उन्हें मंगलवार को कोरोना की शिकायत हुई। उनकी पत्नी के कार्यालय में किसी कार्मिक में कोरोना लक्षण थे।

उसके बाद उनकी पत्नी और उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे। जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई। उनकी पत्नी आईसीयू में भर्ती थी।  जिसके बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। ऊर्बा दत्त भट्ट भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ऊर्बा दत्त भट्ट से पहले मुख्यमंत्री के दो अन्य ओएसडी और आर्थिक एवं आईटी सलाहकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments