Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत ने रुद्रपुर में तीन सौ बेड के कोविड अस्पताल का...

सीएम रावत ने रुद्रपुर में तीन सौ बेड के कोविड अस्पताल का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को रुद्रपुर में तीन सौ बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। यह कोविड अस्पताल निर्माणाधीन पंडित रामसुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की लागत से बन रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजी ब्लॉक और अन्य कार्यों का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने शहर में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से बने ग्रोथ सेंटरों सहित अन्य कार्यों का भी लोकार्पण किया। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और कोविड 19 सहित कई अन्य मुद्दों पर बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले बाजपुर जमीन प्रकरण का समाधान कर लिया जाएगा। जल्द ही तोहफा मिलेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, विधायक सौरभ बहुगुणा और विधायक राजेश शुक्ला नदारद रहे।
विधायक राजेश शुक्ला मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्य में शामिल होने के बाद चले गए। इसे बीते दिनों डीएम से हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि शुल्का से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक राजकुमार ठुकराल, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मंडलायुक्त अरविंद ह्यांकी, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments