Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम सहित कई भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर...

सीएम सहित कई भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देहरादून। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत समेत कई भाजपाइयों ने दून स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को भारत निर्माण को वैचारिक दिशा देने वाला पुरोधा बताया।

राज्यपाल ने कहा कि वह एक प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। समग्र और समावेशी विकास के लिए उनकी दृष्टि अतुलनीय थी। राज्यपाल शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित सेवा रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल वर्चुअल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगी।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समॢपत रहा। वे महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments