Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनसीडीएस जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी...

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जनरल रावत के अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं पूरे देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और उपस्थित नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शहीदों के सम्मान और सैनिक परिवारों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और सविता कपूर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments