Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसुबह खुली दुकानों पर लगी भीड़, 31 मार्च तक सुबह सात से...

सुबह खुली दुकानों पर लगी भीड़, 31 मार्च तक सुबह सात से दस बजे तक खुलेंगी दुकानें

देहरादून। लॉकडाउन के पहले दिन से सबक लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार से आगामी 31 मार्च तक सुबह सात से दस बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, एटीएम और बैंक खुलेंगे।

सरकार ने आवश्यक सेवाओं के तहत पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए हैं। रसोई गैस की होम डिलीवरी ही की जा सकती है।

इसी के तहत मंगलवार की सुबह सात बजे सब्जी मंडी और किराने की दुकान में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिक्शे में भर कर लोग राशन और सब्जी ले गए।


पेट्रोल पंप में दुपहिया और चैपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि पेट्रोल पंप पूरी दिन खुले रहेंगे।


देहरादून सहित अन्य शहरों में भी यही हाल दिखाई दिया। लोग दुकानों की ओर दौड़ पड़े।


निजी वाहनों के संचालन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। तय समय के बाद घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 24 मार्च को लॉकडाउन के स्वरूप में बदलाव को लेकर संदेश जारी किया।


उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार देर शाम को दोबारा से लॉकडाउन की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी।


अगर व्यवस्था में कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस हुई तो उसे बदला जाएगा। अन्यथा यही व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक चलेगी। मंगलवार की सुबह जैसे ही 10 बजे पुलिस ने दुकानें बंद कराई और लोगों को घर भेजा।


पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश हैं। प्रत्येक पंप पर केवल दो मशीनें चलेंगी। एक मशीन पेट्रोल की और एक डीजल की। वहीं नगर निगम द्वारा सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments