Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना संक्रमित

सेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना संक्रमित

सितारगंज। सितारगंज स्थित सेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे जेल में हड़कंप मच गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश आर्य ने सेंट्रल जेल में बंद 56 कैदियों की रेंडम टेस्टिंग की थी, जिनमें से 2 कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन कैदियों के 29 मई को सैंपल टेस्ट किए गए थे।

प्रदेश में रविवार दो बजे तक कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले आ गए थे। इनमें देहरादून में 25, हरिद्वार में 15, पौड़ी में छह, उत्‍तरकाशी में छह और रुद्रप्रयाग में एक कोरोना पॉजिटिव केस आए। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 804 पहुंच गया है। वहीं, एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती एक कोरोना संक्रमित युवक की सुबह मौत हो गई, जबकि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात एक महिला एनेस्थेटिस्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments