Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर देहरादून में प्रदेश कांग्रेस ने...

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर देहरादून में प्रदेश कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

देहरादून : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को घंटाघर स्थित अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष सत्याग्रह किया।

इस मौके पर सभी कांग्रसी धरने पर बैठे है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक विरोध प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने आरोप लगाए कि केंद्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। 2010 में ईडी ने अपनी कार्रवाई बंद कर दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने जबरन कार्रवाई दोबारा शुरू करवा दी, जो निदनीय है।

कांग्रेस के विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाए की उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से जो भर्तियों हो रही है, उनमें भाई- भतीजेवाद, घोर अनियमितता बरती जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर आरोप लगाए कि करीब दस हजार पद विभिन्न विभागों में रिक्त है। सरकार ने जिन रिक्तियों की परीक्षा आयोजित की उनके परिणाम घोषित नहीं किए है।

जनता का ध्यान भटकाने को कांग्रेस पर करवाई की जा रही है। जिन परीक्षा के परिणाम जारी किए गए उनमें चहतों को मौका मिला है। आम युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस, सेवा दल, इंटक व महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड सेवा चयन आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नियुक्तियों का मामला सदन में उठाया था। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, संदीप चमोली, मोहन भंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments