Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसौड़ा-सरौली घूमने गए थे तीन दोस्त, जंगल में एक युवक को हाथी...

सौड़ा-सरौली घूमने गए थे तीन दोस्त, जंगल में एक युवक को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला

देहरादून में दोस्तों के साथ सौड़ा-सरौली घूमने गए क्लेमेंटटाउन निवासी युवक को हाथी ने पटककर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक साबाज, मनीष, नुक्का निवासी क्लेमेंटटाउन वीकेंड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सौड़ा सरोली घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों जंगल में एक किमी अंदर तक चले गए। करीब छह बजे अचानक जंगल में उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी को देकर तीनों दोस्त वहां से भागने लग गए, लेकिन साबाज को हाथी ने अपने चंगुल में ले लिया और पटक दिया।

घबराए साथियों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उनके साथी को हाथी ने घायल कर दिया है। इस पर रायपुर पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जंगल से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तीनों सुबह वीकेंड पर सौड़ा-सरोली घूमने गए थे। जहां वह जंगल में एक किलोमीटर तक अंदर चले गए। वहीं, उनका सामना हाथी से हो गया। बताया कि सोमवार को पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments