Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्पाइसजेट की फ्लाइट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अन्‍य एयरलाइंस ने समय में...

स्पाइसजेट की फ्लाइट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अन्‍य एयरलाइंस ने समय में किया बदलाव

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने अपनी हवाई सेवाएं अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। वर्तमान में इस एयरलाइंस की दो फ्लाइट संचालित हो रही थी। बताया जा रहा है वर्तमान में यात्रा सीजन के धीमा होने व आगामी सर्दियों के सीजन को देखते हुए स्पाइसजेट एयरलाइंस ने यह निर्णय लिया है।

एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं में आई कमी

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं में कमी आई है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के सीजन में एयरपोर्ट से 32 से 35 हवाई सेवाएं संचालित होती थी ।

वर्तमान में 19 हवाई सेवा संचालित

वर्तमान में 19 हवाई सेवा संचालित हो रही है। जिसमें इंडिगो एयरलाइंस की 12 , एलाइंस एयर की चार, विस्तारा एयरलाइंस की दो, गो फर्स्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट संचालित हो रही है।

स्पाइसजेट की फ्लाइट स्‍थगित

स्पाइस जेट एयरलाइंस के संबंध में उन्होंने बताया कि गर्मियों के सीजन में स्पाइस जेट एयरलाइंस की पांच फ्लाइट संचालित होती थी, जिस एयरलाइंस ने कम कर दो कर दिया था। अब इन दोनों फ्लाइट को भी स्पाइस जेट एयरलाइंस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

हवाई सेवाओं के समय मे बदलाव

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि सर्दियों के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइंस और गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी हवाई सेवाओं के समय मे बदलाव किया है। इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन इंचार्ज विपिन शर्मा ने बताया कि इंडिगो की 11 फ्लाइट विभिन्न शहरों के लिए रोजाना आवागमन करेंगी व एक फ्लाइट सप्ताह में एक दिन चलेगी। देहरादून एयरपोर्ट से कुल 12 फ्लाइट एयरपोर्ट की सप्ताह में संचालित होंगी। जिनके समय में भी बदलाव किया गया है।

इंडिगो एयरलाइंस का समय

उड़ान, आने का समय, जाने का समय

दिल्ली -देहरादून- दिल्ली, सुबह 8.35, सुबह 9.05

अहमदाबाद- देहरादून -अहमदाबाद, सुबह 10.35, सुबह 11.05

प्रयागराज- देहरादून- प्रयागराज, दिन में 11.40, दिन में 12.00

हैदराबाद – देहरादून- हैदराबाद, दोपहर 2.15, दोपहर 2.50

दिल्ली – देहरादून – दिल्ली, दोपहर 3.00, दोपहर 3.30

लखनऊ – देहरादून- लखनऊ, दोपहर 3.20, दोपहर 3.50

बेंगलुरु- देहरादून -बेंगलुरु, शाम 4.25, शाम 4.55

मुंबई – देहरादून – मुंबई , शाम 4.50, शाम 5.20

दिल्ली – देहरादून – दिल्ली, शाम 5.45, शाम 6.15

जयपुर – देहरादून – जयपुर, रात 6.55, रात 7.15

दिल्ली – देहरादून- दिल्ली, रात 7.05, रात 7.40

जयपुर – देहरादून – जयपुर, दिन में 11.25, दिन में 12.10 ( सप्ताह में केवल रविवार)

गो फर्स्ट एयरलाइंन

मुंबई – देहरादून – मुंबई , दोपहर 2.20 – दोपहर 2.50

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments