Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरस्वर्गीय प्रकाश पंत की याद 2 नवंबर से बैडमिंटन प्रतियोगिता

स्वर्गीय प्रकाश पंत की याद 2 नवंबर से बैडमिंटन प्रतियोगिता

देहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिन्टन क्लब द्वारा स्वण् प्रकाश पंत की स्मृति में प्राईज मनी अन्तर्विभागीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन 2 नवम्बर से बैडमिन्टन हाल परेड ग्रांउड में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खजान दास एंव अपर सचिव उदय राज सिंह मौजूद रहेगें।


इस आशय की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक एसण्एसण्सजवाणए अध्यक्ष रणजीत सिंह व महासचिव सुनील लखेड़ा द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 नवम्बर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। बताया कि यह प्रतियोगिता देश की एक मात्र ऐसी प्रतियोगिता है जिसका आयोजन उत्तराखण्ड के सचिवालय कर्मियों द्वारा गठित संस्था उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिन्टन क्लब द्वारा किया जाता है।

बताया कि वर्ष 2014 में प्रथम अन्तर्विभागीय बैडमिन्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ था तथा 2015 में प्राइज मनी घोषित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में केन्द्र व राज्य सरकार की कुल 37 टीमें प्रतिभाग कर रही हैए प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी होगें तथा प्रत्येक टीम 3 डबल्स मैच खेलेंगी। प्रतियोगिता नाक आउट पद्धति के आधार पर खेली जायेगी। प्रतियोगिता में ईनामी धनराशी 59 हजार रूपये है जिसका विधिवत वितरण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments