Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार जा रहे सिख जत्थों को हिमाचल बॉर्डर पर रोका, भारी संख्या...

हरिद्वार जा रहे सिख जत्थों को हिमाचल बॉर्डर पर रोका, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Gurdwara Gyaan Godri : सिख जत्थों को हिमाचल बॉर्डर पर रोक दिया गया। जागरण

विकासनगर : हरिद्वार के गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी जा रहे सिख जत्थों को हिमाचल बॉर्डर पर रोक दिया गया है। यहां कुल्हाल चेक पोस्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ये सिख जत्‍थे मंगलवार की सुबह पांवटा साहिब पहुंच गए थे।

एसडीएम विनोद कुमार और पुलिस अधिकारियों ने जत्थों को रोक दिया
जत्थे पांवटा साहिब से जैसे ही उत्तराखंड में प्रवेश करने लगे तो एसडीएम विनोद कुमार और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुल पर ही रोक दिया। एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट जत्थे में शामिल व्यक्तियों से वार्ता कर रहे हैं। किसी को भी उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

लंबे समय से चल रहा है गुरुद्वारा ज्ञानगोदड़ी विवाद
हिमाचल बार्डर के पुल पर जत्थों को रोककर पुलिस अधिकारी उनसे बात कर वापस जाने को कह रहे हैं। हरिद्वार में लंबे समय से गुरुद्वारा ज्ञानगोदड़ी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर हर साल पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से कई जत्थे हरिद्वार जाने की कोशिश करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments