Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में दरिंदगी की शिकार बच्ची की घटना पर हुई चर्चा, बोले...

हरिद्वार में दरिंदगी की शिकार बच्ची की घटना पर हुई चर्चा, बोले मदन कौशिक – फास्ट ट्रैक में चलेगा मामला

देहरादून। सदन में गुरुवार को विपक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। सुबह करीब 11 बजे विधानसभा सत्र कार्यवाही की शुरू हुई। हरिद्वार में दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची की घटना पर चर्चा हुई। विपक्ष ने 310 के तहत मामला उठाया। 58 के तहत चर्चा शुरू हुई। 

हरिद्वार की घटना पर संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने सदन में कहा कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20, 000 की इनामी राशि एक लाख की गई  है।डीआईजी गढ़वाल के नेवतृत्व में टीम का गठन अतिरिक्त रूप से किया जाएगा और अभियुक्त को फांसी की सजा तक पहुंचाया जाएगा। फास्ट ट्रैक में मामला चलेगा। डीआईजी की टीम केवल जांच नहीं करेगी, बल्कि अभियोजन के दौरान उसकी मॉनिटरिंग भी करेगी। 

बुधवार को विपक्ष ने सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। दिनभर हंगामा चला, दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।  महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

आज गुरुवार को विस के आखिरी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में अन्य कांगेसी नेताओं ने सिलिंडर और प्याज की महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधानसभा गेट के सामने किया गया।

छह विधेयक पारित

सरकार ने राजभवन से लौटे दो विधेयकों सहित छह विधेयक पारित कराए। अंब्रेला विश्वविद्यालय विधेयक में एक संसोधन किया गया, जबकि उच्च शिक्षा से संबंधित दूसरे विधेयक को मूल रूप से पारित किया गया।

गुरुवार का बिजनेस तय

सरकार ने सत्र के आखिरी दिन गुरुवार के लिए भी बिजनेस तय किया। कार्यमंत्रणा की बैठक में तय हुआ कि गुरुवार को असरकारी कार्य होगा और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल नहीं होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments