Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में रोजगार पर पक्ष विपक्ष आमने सामने 

हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में रोजगार पर पक्ष विपक्ष आमने सामने 

हरियाणा सरकार ने 70% रोजगार राज्य के लोगों को ही देने वाले बिल के बाद उत्तराखंड में भी  ऐसे ही बिल  सरकार द्धारा  लाने की बातें चल रही है  जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है और कहा कि  आज की तारीख में मनरेगा से ही  सबसे  अधिक रोजगार मिल रहा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में इसे विपक्ष की विफलता बताया था  जिस पर भाजपा ने भी पलटवार किया और  कांग्रेस की रोजगार पर समझ को कम बताया और कहा कि कांग्रेस रोजगार का मतलब नहीं समझती है।

हरियाणा सरकार ने हाल ही में एक बिल पास किया जिसमे सरकारी से लेकर प्राइवेट सैक्टर में 70  प्रतिशत रोजगार हरियाणा के ही लोगों को मिलेगा  जिसके बाद उत्तराखंड में भी ऐसे ही बिल की बातें  सामने आ रही है जिस पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुये सरकार को रोजगार देने में विफल बताया। कांग्रेस ने सरकार  पर आरोप लगाया कि उत्तराखंड में रोजगार मिल कहाँ  रहा है  जो मिल भी रहा है वो मनरेगा से मिल रहा है और उसी मनरेगा को प्रधानमंत्री ने संसद में कांग्रेस की विफलता का सबूत  बताया था  और आज मनरेगा ही ऐसा हथियार बन पाया जिससे लोगों को रोजगार  मिल पा रहा है और सरकार सड़क में काम करने वाले को भी कह रही है कि  हमने रोजगार दिया है अब अगर ऐसा ही रोजगार देना है  तो इतना पढ़ लिखने का क्या फायदा,  सरकार  योग्यता के अनुसार रोजगार पैदा करने में पूरी विफल रही  है.

वहीँ  कांग्रेस के इस ब्यान के बाद भाजपा  ने भी कांग्रेस की  समझ पर सवाल खड़े करते  हुये कहा  कि  कांग्रेस रोजगार का मतलब  नहीं जानती जो मनरेगा को रोजगार नहीं मानती  ये बड़ी हैरान करने वाली बात है  जबकि मनरेगा  भी रोजगार है तो निजी क्षेत्र में भी काम करना रोजगार है  तो सरकारी से लेकर  स्वरोजगार करना भी  एक रोजगार है ,भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है  कांग्रेस अपने शासन काल का आंकड़ा पेश करे और हम अपने कार्यकाल का। मुख़्यमंत्री  ने  सात लाख रोजगार  का आंकड़ा पेश किया था जबकि  जिसमे सरकारी नौकरी से लेकर स्वरोजगार  सभी है। कांग्रेस के पास आंकड़ा नहीं है इसलिए बौखला कर अनाप सनाप बोल रही है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments