Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरियाणा में घर से स्कूल को निकली दो किशोरी पहुंच गई ऋषिकेश,...

हरियाणा में घर से स्कूल को निकली दो किशोरी पहुंच गई ऋषिकेश, पुलिस ने स्‍वजनों को सौंपा

ऋषिकेश: हरियाणा के जिला सिरसा निवासी दो किशोरी पुराना रेलवे स्टेशन से बरामद की गई है। एसएसपी और एडिशनल एसपी रेलवे ने आवश्यक पूछताछ के बाद इन्हें इनके स्वजन के सुपुर्द किया।

स्कूल ड्रेस में बैठी थी रेलवे स्टेशन में

जीआरपी देहरादून के निरीक्षक टीएस राणा ने बताया कि पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में बेंच पर स्कूल ड्रेस में संदिग्ध हालत में बैठी 14 और 13 वर्ष की दो किशोरी से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की।

घर से निकली थी स्‍कूल के लिए

सूचना पाकर क्षेत्र में मौजूद एसएसपी रेलवे ददन पाल सिंह और एडिशनल एसपी अरुणा भारती ने इन दोनों से आवश्यक पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह दोनों घर से स्कूल के लिए निकली थी। घरवालों को बिना बताए वह यहां पहुंची है।

स्‍वजन के सुपुर्द किया

पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों ही किशोरी डबवाली सिरसा हरियाणा की रहने वाली हैं। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट इनके स्वजन की ओर से डबवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। सूचना पाकर दोनों के परिवार वाले यहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments