Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहाथियों की चिंघाड़ से सहमे ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट; क्षेत्र में बढ़ा...

हाथियों की चिंघाड़ से सहमे ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट; क्षेत्र में बढ़ा दी है गश्त

विकासनगर (देहरादून)। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल से हाथियों का दल लगातार आबादी की तरफ आ धमक रहा है। किसी भी समय अचानक हाथियों के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौजूदा समय में चल रही धान की कटाई के दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीण हाथियों के हमले को लेकर भयभीत हैं। उधर, वन विभाग ने हाथियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

पिछले एक सप्ताह से जंगल की सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की लगातार चल रही चहलकदमी से ग्रामीण परेशान हैं। बताते चलें मौजूदा समय में धान की कटाई का काम चल रहा है। जिसके चलते अधिकतर ग्रामीण दिन रात खेतों में काम में जुटे हुए हैं। धर्मावाला निवासी जगबीर सिंह, राजबीर सिंह, फुरकान अली, अब्दल हकीम का कहना है कि धर्मावाला से लेकर प्रतीतपुर, बद्रीपुर, आदुवाला, मटक माजरी, कुंजाग्रांट आदि क्षेत्रों में हाथी बार-बार दिखाई दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ हैं।

उधर, वन विभाग भी हाथियों की चहलकदमी को लेकर पूरी तरह चौकन्ना बना हुआ है। रेंजर पूजा रावल का कहना है कि हाथियों पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों के साथ ग्राम प्रहरी की अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। हाथियों की रोकथाम के लिए पटाखे चलाना व शोर मचाने जैसी गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी खेतों में काम करते समय चौकन्ना रहने व अनावश्यक रूप से जंगल की तरफ न जाने की चेतावनी बार-बार जारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments