Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहिंदू जागरण मंच ने कार्रवाई नहीं करने के विरोध में उत्तराखंड पुलिस...

हिंदू जागरण मंच ने कार्रवाई नहीं करने के विरोध में उत्तराखंड पुलिस का पुतला किया दहन

देहरादून। हिंदू जागरण मंच देहरादून महानगर ने जसपुर कोतवाली द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में गुरुवार को लैंसडाउन चौक पर उत्तराखंड पुलिस का पुतला दहन किया। कहा कि मांग पर कार्रवाई न होने से जनता का पुलिस के से विश्‍वास कायम नहीं हो सकता।

गुरुवार को मंच से जुड़े कार्यकर्त्‍ता लैंसडाउन चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्त्‍ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंच के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि 18 सितंबर को अनुसूचित जाति के पुष्पेंद्र ने जसपुर कोतवाली में मारपीट, गाली गलौच करने पर शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब तक ऐसे पुलिस कर्मियों को बर्खास्त नहीं करेंगी मंच विरोध जारी रखेगा। इस दौरान अंकुर कुमार, संदीप प्रधान, राहुल पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments