Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनहोमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी सौगात,...

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, कैलेंडर जारी कर की कई घोषणाएं

देहरादून। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया और होमगार्ड जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार की इन घोषणाओं से होमगार्डों के कार्य वातावरण और सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होमगार्ड प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी जिम्मेदारी को देखते हुए सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में उन्होंने निम्न घोषणाएं कीं—

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  • होमगार्ड जवानों को साल में 12 आकस्मिक अवकाश दिए जाएंगे।
  • महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाएगा।
  • 9000 फीट से ऊपर तैनात होने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की तर्ज पर 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • एसडीआरएफ ट्रेनिंग प्राप्त होमगार्ड को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।
  • वर्दी भत्ता दोबारा शुरू किया गया है।
  • भोजन भत्ते में 50% की वृद्धि की गई है।
  • ट्रेनिंग भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड बल आपदा, कानून व्यवस्था और आपात स्थितियों में राज्य का अभिन्न सहायक है। सरकार आगे भी उनकी सुविधाओं और सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments