Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक़ई राज्यों मे बर्ड फ्लू से परिदों की मौत से आसन वेटलैंड...

क़ई राज्यों मे बर्ड फ्लू से परिदों की मौत से आसन वेटलैंड मे अलर्ट। झील मे मौजूद भारी संख्या मे विदेशी पक्षियों की निगरानी में लगा वनविभाग।

उत्तराखंड के विकासनगर से सटे हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों मे बर्ड फ्लू से परिंदों की मौत को देखते हुए अब चकराता डीएफओ ने आसन वेटलैंड मे अलर्ट जारी कर दिया है। बता दे की देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व व रामसर साइट्स आसन नमभूमि मे वर्तमान मे विदेश से आए परिदों की 34 प्रजातिया अप्रैल तक प्रवास पर है।

ऐसे मे हिमाचल से सटे होने के चलते  आसन वेटलैंड मे भारी संख्या मे मौजूद इन साइबेरियन पक्षियों मे बर्ड फ्लू न फैलने इसलिए  वनविभाग ने आसन रेंज का एक दस्ता रात दिन पक्षियों की निगरानी मे पर लगाया गया है। साइबेरियन पक्षियों की निगरानी मे लगा वन विभाग का ये दस्ता झील पर प्रतिघंटा गस्त के साथ पक्षियों के झुडं के आसपास ही डेरा जमाए हुए है।ताकी समय रहते बर्ड फ्लू के खतरे को भांपा जा सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments