Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज नरेंद्रनगर राज दरबार में तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने...

आज नरेंद्रनगर राज दरबार में तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पांच फरवरी वसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राज दरबार में तय होगी। गाड़ू घड़ा (तेल कलश) यात्रा डिम्मर गांव चमोली से शुक्रवार की शाम को ऋषिकेश पहुंच गया है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से गाड़ू घड़ा के साथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, विपुल डिमरी, राकेश डिमरी, नरेंद्र डिमरी, अरुण डिमरी और विनय डिमरी आदि समिति के ऋषिकेश स्थित कार्यालय में पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments