Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज शाम बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, साथ ही हो जाएगा...

आज शाम बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, साथ ही हो जाएगा चारधाम यात्रा का समापन

शीतकाल में छह माह के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार की शाम 6:45 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले छह माह तक भगवान बदरीनाथ की पूजा पांडुकेश्वर और जोशीमठ में संपन्न होगी। शनिवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा।

20 क्विंटल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया धाम
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को चारों ओर से 20 क्विंटल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया है।
धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं इससे पहले सुबह छह बजे भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजा की गई। इसके बाद सुबह आठ बजे बाल भोग लगाया गया। अब दोपहर साढ़े बारह बजे भोग लगाया जाएगा।
शाम चार बजे माता लक्ष्मी को बदरीनाथ गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और गर्भगृह से गरुड़जी, उद्धवजी और कुबेरजी को बदरीश पंचायत से बाहर लाया जाएगा। सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद शाम 6:45 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments