Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक महीने में तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख पार, केदारनाथ में उमड़ा...

एक महीने में तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख पार, केदारनाथ में उमड़ा हुजूम

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा दो लाख पार हो गया है। सबसे ज्यादा बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी केदारनाथ धाम में 10750 यात्रियों ने दर्शन किए। छह अक्तूबर को केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

कोरोना महामारी के कारण इस बार हाईकोर्ट के दिशानिर्देश पर 18 सितंबर को चारधाम यात्रा शुरू हुई है। 35 दिनों के भीतर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में 2.12 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। जिसमें सबसे अधिक दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या केदारनाथ धाम में रही।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुताबिक चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम में 10750, बदरीनाथ में 1785, गंगोत्री में 1150 और यमुनोत्री धाम में 2631 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ का कहना है कि भारी बारिश के बाद मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। अब तक दो लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments