Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुंभ से लौटे नरसिंह मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी श्याम देवाचार्य की कोरोना...

कुंभ से लौटे नरसिंह मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी श्याम देवाचार्य की कोरोना से मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ में भाग लेने गए मध्य प्रदेश के जबलपुर में नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य का कोरोना संक्रमण के कारण देहावसान हो गया। यह तब है जब उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थीं।

वह कुंभ में शामिल होने के बाद कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे। उनकी तबियत खराब होने के बाद उनमें कोरोना के लक्षणों की पुष्टि हु़ई थी। इसके बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की मृत्यु से संत समाज के साथ उनके भक्तों में गहरी शोक की लहर है।

गौरतलब है कि हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन में भारी संख्या में संत और श्रद्धालु पहुंचे थे। कुंभ से लगातार कई साधु संयासियों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ रही थीं। कुंभ मेले में शामिल होने के लिए नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज भी गए थे। कुंभ के दौरान ही वह कोरोना के संक्रमण के शिकार हो गए। महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज को दोनों डोज़ लगने के बावजूद हुए संक्रमित हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments