Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में 15 दिन शेष, उमड़ रही...

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में 15 दिन शेष, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

देहरादून : केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब मात्र 15 दिन का समय शेष है। अब बारिश का क्रम भी धीमा हो गया है। इस लिए इन दिनों धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी धाम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

लगातार रिकॉर्ड टूट रहा यात्रियों की संख्या का
केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या का लगातार रिकॉर्ड टूट रहा है। इस साल अब तक चारधाम यात्रा ने 40 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार शाम तक चारधाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 4049150 पहुंच चुकी है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 2968404 यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री में 1080746 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments