Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना की स्थिति सामान्य होते ही आम जनता के लिए चार धाम...

कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही आम जनता के लिए चार धाम यात्रा खोल दी जाएगी :- सतपाल महाराज

देहरादून।    मंत्री  महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रहने तक वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिससे घर बैठे श्रद्धालु चारधाम के वर्चुअल दर्शन कर सकते हैं। कोरोना से प्रदेश को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्थिति सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित ढंग से चारधाम यात्रा का संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए मंगलवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments