Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखराब मौसम के बीच नीलकंठ पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, अब तक 25...

खराब मौसम के बीच नीलकंठ पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, अब तक 25 लाख लोगों ने किया जलाभिषेक

ऋषिकेश। उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना कम नहीं हो रहा है। देवभूमि में लगातार हो रही बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन फिर भी चारधाम यात्रा पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सावन के इस पावन महीने में नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महादेव के पावन महीने में लगातार श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं। ऋषिकेश में भी कांवड़ियों का तांता लगा हुआ है। कांवड़ मेला क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के बावजूद नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गुरुवार की सुबह तक इस यात्रा काल में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां जलाभिषेक कर चुके हैं। मध्य रात्रि से सुबह आठ बजे तक 1.85 श्रद्धालुओं ने यहां जलाभिषेक किया। पैदल मार्ग और मोटर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। लोग पैदल मार्ग से लगातार शिव के दरबार में पहुंच रहे हैं और जलाभिषेक कर रहे हैं।

1.85 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
एसएसपी श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी भीड़ नियंत्रण के लिए मौके पर हैं। गुरुवार की अलसुबह 2:00 से सुबह 8:00 बजे तक करीब 1.85 लाख श्रद्धालु यहां जलाभिषेक कर चुके हैं। श्रावण मास में अब तक जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों का आंकड़ा यहां 25.72 लाख पहुंच गया है। अभी भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। खराब मौसम के बाद भी लोगों की आस्था में कोई रुकावट नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments