Sunday, March 8, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिचारधाम यात्रा का श्री गणेश, 135 बसों से 4050 श्रद्धालु हुए रवाना

चारधाम यात्रा का श्री गणेश, 135 बसों से 4050 श्रद्धालु हुए रवाना

ऋषिकेश। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का श्री गणेश हो गया है। पहले दिन 135 वर्षों से 4050 तीर्थ यात्री धर्मों के लिए रवाना हुए। गुरुवार को चारधाम यात्रा-2024 का औपचारिक श्रीगणेश उत्तराखंड के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले जी महाराज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, निवर्तमान महापौर अनिता ममगाई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर 135 वाहनों में 4050 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इस दौरान ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल बाजो से पंडाल गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड आगमन पर सभी चारधाम यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के रिकॉर्ड इस बार चारधाम यात्रा में टूटने जा रहे है, कहा कि इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है।

बताया कि सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि चारधाम यात्रा पर लगे सभी वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस वाली गाड़ी के संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, सरकार के पास सभी यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए।

‘चारधाम यात्री हमारे मेहमान’
कहा कि चारधाम यात्री हमारे मेहमान हैं और हमारी संस्कृति ‘अतिथि देवो भवः‘ की है। अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ किसी तरह की दिक्कतें न हो, इसका ख्याल भी पूरी तरह से किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधाओं का राज्य सरकार ने विशेष ख्याल रखा है, इसमें मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है।

इसके अलावा कीटनाशक दवाओं का उपयोग भी प्रतिदिन किया जा रहा है। कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट आदि से बिल में सर्विस चार्ज न लेने को कहा है, कहा कि सर्विस चार्ज के लिए यात्रियों को बाध्य नहीं कर सकते। अग्रवाल ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि यात्रियों को हर यथा संभव सहयोग करे। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यहां से वापस जा कर अपने प्रदेश में यात्रा के प्रति सकारात्मक सोच पैदा कर सकें। उन्होंने कहा कि मेडिकल की सुविधा बेहतर मिले, इसके लिए सरकार तैयार है।

इस मौके पर महंत वत्सल शर्मा, महंत ऋषिराज सुनील भगत, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नवीन चंद रमोला, वन विकास निगम सदस्य देवदत्त शर्मा, ललित मोहन मिश्र, राजू नरसिम्हा, राजेन्द्र बिष्ट, कपिल गुप्ता, राजेन्द्र बिष्ट, संजय शास्त्री, अध्यक्ष जीएसओयू लिमिटेड कोटद्वार जीत सिंह पटवाल, अध्यक्ष टीजीएमओसी ऋषिकेश जितेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष यातायात पर्यटन विकास समिति संघ लि. ऋषिकेश मनोज ध्यानी, अध्यक्ष गढ़वाल कान्ट्रेक्ट कैरिएव ऋषिकेश, अध्यक्ष रूपकुंड पर्यटन विकास कर्णप्रयाग भूपाल सिंह नेगी, सचिव सीमांत सहकारी संघ चमोली नंदन सिंह भंडारी, सचिव गढ़वाल मंडल बहु. सहकारी संघ पौड़ी रमेश चंद्र उप्रेती, प्रशासक यूजर्स रामनगर पान सिंह राणा, अध्यक्ष दूनवैली देहरादून कृष्णा पंत, प्रभारी नवीन तिवाड़ी, सुधीर राय, भानु प्रकाश रांगड़ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments