
विकासनगर। मंगलवार को जागड़ा पर्व पर दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में कारसेवकों व ग्रामीणों ने अपने इष्ट देव के देव चिन्ह व पालकी को मंदिर से बाहर निकाल कर शाही स्नान कराया। इसके बाद देवता के चिन्ह व पालिका को देवदर्शन के लिए रखा गया। पूरे जौनसार में जागड़ा पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेक कर खुशहाली की कामना की।

