Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में इस बार होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में इस बार होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

देहरादून। टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा 2022 नौ अगस्त को दून में निकाली जाएगी। इस बार तीन स्थानों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में शोभायात्रा की जानकारी महंत किशन गिरी महाराज ने एक प्रेस वार्ता के जरिए की। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होगी और सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदालपुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 13 अगस्त को समापन समारोह के रूप में मन भावन पैलेस गुरु रोड में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments