Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदर्शन के लिए केदारनाथ आए पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ी,...

दर्शन के लिए केदारनाथ आए पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे पश्चिम बंगाल निवासी अनूप कुमार (63) की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर शव को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। बुधवार को अनूप कुमार सेनगुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी 222 ब्लॉक बी, बांगुर नार्थ, 24 पश्चिम बंगाल, अपनी पत्नी व बेटे के साथ केदारनाथ पहुंचे।मंदिर परिसर में जाने से पहले ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें हेलीकॉप्टर से फाटा लाया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर से उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी तबीयत और बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद हेलीपैड के कर्मचारी 108 एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments