Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड अगर खत्म नही होता तो बद्रीनाथ में मंदिर के अंदर...

देवस्थानम बोर्ड अगर खत्म नही होता तो बद्रीनाथ में मंदिर के अंदर आत्मदाह करेंगे तीर्थ पुरोहित

देवस्थानम बोर्ड को समाप्त करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित गुणानंद कोठियाल ने दी सरकार को चेतावनी। कहा अगर शीघ्र बोर्ड समाप्त नहीं किया जाता है तो बद्रीनाथ मंदिर के अंदर करेंगे आत्मदाह ।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारीयो, हकहकूकधारी व तीर्थपुरोहितों द्वारा काफी लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है ।

बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित गुणानंद कोठियाल ने कहा कि आखिर क्यों सरकार ने बद्री केदार मंदिर समिति के नाम को हटा कर देवस्थानम बोर्ड रखा । क्या इन्हे ये भी नहीं पता सबसे उच्च स्थान भगवान का होता है फिर उसके बाद देव होते है । में सरकार से आग्रह करता हूं कि वे जल्द से जल्द बोर्ड को समाप्त कर दे अन्यथा धाम में कई तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर अपना आत्मदाह करने को तैयार है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments