Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेश के बारह ज्योतिर्लिंगों में होगी उत्तराखंड के गंगाजल से पूजा,जानिए कैसे...

देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में होगी उत्तराखंड के गंगाजल से पूजा,जानिए कैसे भेजा जाएगा पवित्र जल

उत्तराखंड से गंगाजल मिट्टी के बर्तनों में पैक कर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भेजा जाएगा। प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्तूबर को ‘गंगाजल’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने बताया कि फिलहाल गंगाजल की करीब दो लाख पैकिंग तैयार की गई है।

ऑर्डर मिलने पर फिर से गंगाजल की पैकिंग कराई जाएगी। मेहरोत्रा ने बताया कि वर्तमान में 300 मिलीलीटर गंगाजल की पैकिंग तैयार की गई है। इसका मूल्य 150 रुपये रखा गया है। भविष्य में जिस हिसाब से मांग मिलेगी, उसी हिसाब से पैकिंग की जाएगी। मेहरोत्रा ने कहा कि गंगाजल से होने वाली आय सहकारिता के क्षेत्र में खर्च की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments