Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनवरात्र के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा आज

नवरात्र के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा आज

देहरादून। नवरात्र के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। घरों और मंदिरों में देवी मां के अनुष्ठान हुए। व्रतियों ने देवी से परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य की मनोकामना मांगी। वहीं, कई लोगों ने घरों में ब्राह्मणों से देवी पाठ और मंडली से भजन-कीर्तन भी कराए। 

नवरात्र के दूसरे दिन मां श्री कालिका मंदिर में देवी के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। इस दौरान 13 ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू किया। भजन-कीर्तनों से मंदिर गुंजायमान रहा। सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी ने घंटी पूजन, शंख, सूर्य, गणेश, लक्ष्मी व नवग्रह पूजन किया।

इसके बाद 13 ब्राह्मणों व संतों को जलपान ग्रहण कराया। दैनिक सत्संग में मां दुर्गा की उपासना की। शाम को ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां जगदंबा की सामूहिक आरती की गई। इस दौरान समिति के ट्रस्टी गगन सेठी, एलडी भाटिया, साहिब राम डोरा, प्रधान नरेश मैनी, मंत्री अशोक लांभा, जितेंद्र अरोरा, संजय आनंद, विजय अरोड़ा, सतीश मेहता व अन्य उपस्थित रहे।

Pleased with mother Brahmacharini, worship of Chandraghanta today

वहीं, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव (गढ़ी कैंट) मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शाम को भजन मंडली ने लाल लाल चुनरी सितारों वाली, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बांटूंगी, भक्तों को दर्शन दे गई रे एक नन्हीं सी कन्या… भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर आचार्य विपिन जोशी, पंडित भरत जोशी, पंडित कमल जोशी, पवन साह, दीपेंद्र नौटियाल, लोकेश नौटियाल उपस्थित रहे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, श्री श्याम सुंदर मंदिर (पटेलनगर) मंदिर में भी भजन-कीर्तन हुए।

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में पुजारी राजू उपाध्याय ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। इसमें प्रधान सुभाष माकिन, संगीता भाटिया, अनीता मल्होत्रा, कांता चावला, इंदु अरोड़ा, अवतार किशन, मोंटू भाटिया, हेमेंद्र भाटिया का सहयोग रहा। प्राचीन खेड़ा शनि महादेव मंदिर मोहनपुर में पुजारी केवल शुक्ला के सानिध्य में देवी मां से सुख-शांति की कामना की गई। पूजा में अमित राठौड़ दीपांशु अग्रवाल, आकांक्षा शुक्ला, डिंपल मल्होत्रा, अभिजीत आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments