Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु इन दिनों भद्रतुंगा में कर रहे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु इन दिनों भद्रतुंगा में कर रहे साधना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडेश्वर अभिराम दास त्यागी इन दिनों सरयू नदी का उद्गम स्थल मानी जाने वाली सहस्त्रधारा के निकट भद्रतुंगा में साधना में लीन हैं। बीच-बीच में वह शिष्यों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को सरयू की महत्ता के बारे में भी बता रहे हैं। सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल कुमल्टा के अनुसार महामंडलेश्वर त्यागी के अलावा सहस्त्रधारा और भद्रतुंगा में अन्य साधक भी साधना के लिए आए हुए हैं। कोरोना काल में जहां दूसरे पर्यटन और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ है, वहीं भगवान बागनाथ की वासस्थली बागेश्वर के धार्मिक पर्यटन स्थलों में देशी- विदेशी सैलानियों के साथ ही तमाम संत उपासना कर रहे हैं। सरमूल-सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा उपासकों से गुलजार है। उपासकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी भी शामिल हैं। उन्हें सिद्धि प्राप्त संत बताया जाता है। दयाल कमुल्टा ने बताया कि महामंडलेश्वर त्यागी 11 मई से भद्रतुंगा में साधना कर रहे हैं, जो 13 जून तक चलेगी। वह 14 जून को गुजरात प्रस्थान कर जाएंगे। सहस्त्रधारा और भद्रतुंगा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में जिले का प्रमुख स्थल बनता जा रहा है। कोरोना काल में भी यह सिलसिला रुका नहीं। कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भद्रतुंगा और सहस्त्रधारा की यात्रा पर आए। अप्रैल और मई में 500 से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। साधक साथ में आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments