Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने का आरोप, विहिप और बजरंगदल ने पर्यटन...

बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने का आरोप, विहिप और बजरंगदल ने पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल ने बदरीनाथ धाम में एक समुदाय के लोगों की ओर से ईद की नमाज पढ़ने का आरोप लगाया है। परिषद के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को बदरीनाथ धाम में एक समुदाय के लोगों की ओर से समूह में ईद की नमाज पढ़ने की चर्चा तेजी से फैल गई। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होती रही। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचे पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।उन्होंने आरोप लगाया है कि बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ी गई। धाम में तीर्थ यात्रा पूरी तरह से बंद है। किसी को भी बदरीनाथ के दर्शन की अनुमति नहीं है, ऐसे में एक समुदाय के लोगों की ओर से कैसे धाम में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

विहिप के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि बदरीनाथ धाम हिंदुओं का पवित्र स्थल है। यहां पर जानबूझकर नमाज पढ़ी गई। इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। बदरीनाथ धाम में मांस मदिरा और दूसरे धर्मों की गतिविधियों पर प्रतिबंध है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराकर ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कर्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मैठाणी, हरि प्रसाद ममगाईं, देवी प्रसाद देवली, पवन राठौर, अतुल शाह, शंभु प्रसाद पंत, हर्ष प्रसाद चमोली, वेद प्रकाश भट्ट आदि शामिल थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments