Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबद्रीनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड भंग करने और चार धाम यात्रा शुरू...

बद्रीनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड भंग करने और चार धाम यात्रा शुरू करवाने को लेकर लगातार आंदोलन जारी, कल होगी जनआक्रोश रैली

जोशीमठ: बद्रीनाथ धाम में लगातार चार धाम यात्रा शुरू करवाने के लिए लगातार आंदोलन चल रहा है, वही अब आंदोलन और बड़ा रूप ले रहा है अब चार धाम यात्रा शुरू करवाने के साथ देवस्थाना बोर्ड को भंग करवाने के लिए भी तीर्थ पुरोहित हक हकूक 15 समाज भी इस आंदोलन से जुड़ गया है जहां अभी तक यह आंदोलन से चार धाम यात्रा शुरू करवाने को लेकर हो रहा था वही इस आंदोलन में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की आवाज भी उठा ली है जिसके तहत अब शुक्रवार को बदरीश संघर्ष समिति के बैनर तले कल बदरीनाथ धाम में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य चार धाम यात्रा को खोलने तथा देवस्थानम बोर्ड को भंग करना है । बदरीनाथ धाम में इसको लेकर एक आवश्यक बैठक राजेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जन आक्रोश रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई ।

बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि चार धामों के कपाट खुलने के बाद से अब तक यात्रा प्रारंभ नहीं हो पाई है , जिससे स्थानीय कारोबारियों ,तीर्थ पुरोहितों ,पुजाराहों व हकहकूकधारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली के आयोजन का मुख्य अदेश्य माननीय न्यायालय तक जनता की भावना को पहुंचाना है। वही अब आंदोलनकारी चार धाम यात्रा शुरू करने के साथ ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की भी मांग कर रहे हैं।

– राजेश मेहता

कल होने वाली जन आक्रोश रैली में बामणी, माणा,पांडुकेश्वर, जोशीमठ आदि गांव के हकहकूकधारी धारी ,तीर्थ पुरोहित, पुजारी ,व्यापारी, होटल व्यवसायी शामिल होंगे। जन आक्रोश रैली में ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित समिति, डिमरी केंद्रीय पंचायत, बद्रीश संघर्ष समिति, बदरीश पंडा समिति ,व्यापार संघ बदरीनाथ, आदि शामिल रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments