Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबर्फबारी में आठ घंटे फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट के...

बर्फबारी में आठ घंटे फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए सीएम योगी और सीएम रावत

रूद्रप्रयाग। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में बर्फबारी के आठ घंटे फंसे रहने के बाद हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि यूपी सीएम रविवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने केदारनाथ पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। कपाटबंदी के दौरान भी वे यहीं मौजूद थे।

केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद सीएम योगी को बदरीनाथ के लिए रवाना होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह अभी आठ घंटे तक केदारनाथ में ही रुके रहे। मौसम विभाग ने दो बजे दोपहर तक मौसम ठीक होने का अनुमान लगाया था, लेकिन मौसम सुबह से और खराब हो गया है। इस दौरान योगी गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में ठहरे हुुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments